Friday, July 31, 2020

जीवन

जीवन सिर्फ झरने से गिरता पानी नहीं है,
ऊपर से नीचे बहती एक कहानी नहीं है।
इसमें तो भाप बन उड़ने का साहस भी है,
चाँद सूरज से लुक छिप का बादल भी है।
देर या सबेर बरस जाने की बेकली है,
वर्षा की बूंदों सा लुट जाने के मौसम है।
एक चक्कर सा जैसे कोई चल रहा है,
सच झूठ पता नहीं,जीवन बस चल रहा है।


बिहार में बहार

चुप रहो बाबू, बिहार में बहार है,
न आर न पार, सब मझधार है।

चारों बगल यहाँ नदिया का धार है,
पानी के कैंची से कटा घर बार है।

गंगा आ कोसी में बढ़ रहा ज्वार है,
आतम उदास यहां जिनगी पहार है।

करेजा के टुकड़ा को कल से बुखार है,
सुनते हैं डॉक्टर करोना से बीमार है।

डूबत के तिनका नहीं, लाठी के जुगाड़ है,
अबकी बिहार में सचहु बहार है।



Wednesday, July 29, 2020

रंग बदलने का शरम

रंग बदलने का शरम अब और नहीं,
सर झुका के चलना अब और नहीं।
इंसान को इतना करीब से देखा मैंने,
सरफ़रोश हूँ अब कोई अफ़सोस नहीं।

PC- Capt Suchil Kumar


पुष्प

कंटक वन में पुष्प पल्लवित,
अभिनव रंगों में झूम रहा था।
धूप घाम आंधी सह कर भी,
जीवन मधुरस मैं लुटा रहा था।

थोड़े विषाद थे, थोड़े से हर्ष,
छोटे जीवन का बड़ा उत्कर्ष।
मैं प्रतिपल युग को बाँट रहा,
अभिनव सुगंध,अभिनव विमर्श।

PC - Capt Sushil Kumar



घोंसले के तिनके

घोंसले के तिनके मैं चुन चुन लाता हूँ,
विश्वास के आलिंगन में इनको पिरोता हूँ।
प्रेम के बंधन में कुछ छोर फंसाता हूँ,
उम्मीद की डोर लिए बढ़ता ही मैं जाता हूँ।
घोंसले के तिनके मैं चुन चुन लाता हूँ।
PC- Capt Sushil Kumar


Monday, July 27, 2020

सत्य

न दिन है न रात है
न सुख में न दुःख में
न धन है न निर्धनता
न राग में न वैराग में
न शक्ति न दुर्बलता
न जीवन न मृत्यु।

सत्य क्या है ?
तुम, मैं या यह संसार !

अर्धसत्यों के जंगल में, सत्य खोजता हूँ
माया में सत्यम शिवम् सुंदरम ढूंढता हूँ।

PC- Internet


प्रश्न चिन्ह

झोले में बंद किताबें,मैंने पढ़ी हैं,
गुरु जी ने बारम्बार पढ़ाई भी।
सीख, समझ कर बड़ा बनूँगा,
माँ ने यह बात बतायी भी।
लेकिन उन पाठों का क्या,
उन प्रश्नों का क्या ?
जिनकी श्रृंखला लम्बी है।
जो मुझसे शुरू हो कर अनंत तक
मन और मष्तिस्क के क्षितिज पर
अनवरत प्रश्न चिन्ह लिए !


मेरी माँ

भोजन टेबल पर रखा जा चुका था। नजर उठा कर देखा तो माँ सामने खड़ी थी। सूती साड़ी में लिपटी वह सादगी की प्रतिमूर्ति , चेहरा सर्द बर्फ की तरह शां...