Tuesday, September 1, 2020

नन्हीं सी नैया

समंदर सी दुनिया में, छोटी सी नैया,
न पतवार कोई, न कोई खेवैया।
धारा और हवा ने दिशा एक दी है,
यात्रा समय की अजब जीवनी है।
कभी यह बढ़ा दे, कभी डगमगा दे,
धीमे से कभी कोई गीत गुनगुना दे।
गहरा है सागर, भंवर है, लहर है,
समय का है पहिया, नन्हीं सी नैया।




No comments:

क्या रहता, क्या खो जाता है?

सागर सदृश जीवन में उत्तुंग तरंगें स्मृतियों की जब कूल तोड़ कर बढ़ती हों कुछ बह जाता, कुछ रह जाता है। कितने मेरे थे, कितनों का मैं, पर काल बिंद...