Saturday, July 15, 2023

नवनिर्माण

महाभारत के बाद ऋषि शौनक 88 हजार ऋषियों के साथ नैमिषारण्य में भावी भारत की सामाजिक, आध्यात्मिक और शैक्षिक नीति बना रहे थे। बड़ा विनाश हुआ था, और भरपाई तो व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण से ही संभव थी। 12 वर्षों की कठिन तपस्या के उपरान्त, ऋषि गण नया भारत बनाने देश के कोने कोने में चले गए।

पिछले कुछ सौ सालों में भी भारत की गहरी सामाजिक, आध्यात्मिक और शैक्षिक क्षति हुई है। भारत पुनः नवनिर्माण के ऋषियों की खोज में है। क्या आप व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ कर पा रहे हैं ?



No comments:

क्या रहता, क्या खो जाता है?

सागर सदृश जीवन में उत्तुंग तरंगें स्मृतियों की जब कूल तोड़ कर बढ़ती हों कुछ बह जाता, कुछ रह जाता है। कितने मेरे थे, कितनों का मैं, पर काल बिंद...